हरी भजन : हरी जी मेरे घर मे आप बिराजो (हरि प्रबोधिनी एकादशी स्पेशल भजन)


हरी जी मेरे घर में आप बिराजो आप बिराजो सब देवों को लाओ आके दर्शन दीजो हरी जी मेरे घर में आप बिराजो
घर घर में होती है तेरी पूजा, हरी जी मेरे घर में दर्शन दीजो
हरी जी मेरे घर में आप बिराजो
छप्पन भोग छत्तीसों व्यंजन , हरी जी मेरे घर में भोग लगइयो हरी जी मेरे घर आप बिराजो
आप भी अइयो संग में लक्ष्मी मैया लइयो ,आके दर्श दिखइयो हरी जी मेरे घर आप बिराजो
गागर गढुआ गंगा जल पानी ,हरी जी मेरे घर में पानी पीजो हरी जी मेरे घर आप बिराजो
चुन चुन कलियां सेज लगाई, हरी जी मेरे घर में विश्राम कीजो हरी जी मेरे घर में आप बिराजो
हरि चरणन में प्रीति लगाई ,हरी जी मेरी नैया पार लगइयो
हरी जी मेरे घर में आप बिराजो


Share:

1 comment: