कृष्ण भजन : श्याम की कोई खबर लाता नही बिन श्याम हमसे रहा जाता नही


श्याम की कोई खबर लाता नही बिन श्याम हमसे रहा जाता नही
एक मन  कहता है मैं चिड़िया बनूं बिन पंख हमसे उड़ा जाता नही श्याम की कोई खबर लाता नही
एक मन कहता है मैं पाती लिखूं बिन कलम हमसे लिखा जाता नही श्याम की कोई खबर लाता नही
एक मन कहता है मैं नागिन बनूं बिन बाम हमसे रहा जाता नही श्याम की कोई खबर लाता नही
एक मन कहता है मैं जाकर मिलूं बिन हुकुम हमसे मिला जाता नही श्याम की कोई खबर लाता नही
एक मन कहता है मैं जोगिन बनूं बिन योग हमसे बना जाता नही श्याम की कोई खबर लाता नही


Share:

1 comment: