गणेश भजन : गौरा मैया के भये गणराज बधाई बाजे पर्वत पे|| गणेश चतुर्थी स्पेशल




गौरा मैया के भये गणराज बधाई बाजे पर्वत पे
देने बधाई ब्रह्म आये विष्णु भोलेनाथ,नारद बाबा वीणा बजायें छम-छम नाचे भोलेनाथ बधाई बाजे पर्वत पे
देने बधाई लक्ष्मी आईं सरस्वती के साथ, गौरा मैया तेरो लाला खूब बड़ो होय जाय बधाई बाजे पर्वत पे
देने बधाई राम आये लक्ष्मण सीता साथ, हनुमान जयकारा लगावें अमृत बरसे आज बधाई बाजे पर्वत पे
देने बधाई कृष्णा आये राधा रूक्मिणी साथ, मुरली बाजी पर्वत ऊपर गौरा मगन हैं आज बधाई बाजे पर्वत पे


Share:

No comments:

Post a Comment