राम भजन : राम लखन दोनो भैया मुनि संग आये हैं


राम लखन दोनो भैया अवध के बसैया मुनि के संग आये हैं
१-बकसर जाय ताड़का मारे, श्रषियों के यज्ञ करवैया अवध के बसैया मुनि के संग आये हैं

२-गौतम नारी अहिल्या तारी , पत्थर से नारी बनवैया अवध के बसैया मुनि के संग आये हैं

३-जाय जनकपुर शिव धनुष तोड़ा, जनकजी के प्राण रखवैया अवध के बसैया मुनि के संग आये हैं

४- सीता ब्याह अवधपुर आये, घर घर बजत बधयैया अवध के बसैया मुनि के संग आये हैं

५-लंका जाय के रावण मारे, राज्य विभीषण दिलवैया अवध के बसैया मुनि के संग आये हैं


Share:

No comments:

Post a Comment