हनुमान भजन : मोहे राम से मिलादे हो ( मंगलवार स्पेशल)

मोहे राम से मिलादे हो वो अंजनी के लाला
तेरा मुकुट बना दूं हो वो अंजनी के लाला, जामे मीना तो जड़वादूं हो वो अंजनी के लाला
तेरी गदा तो बनादूं हो वो अंजनी के लाला, जामें राम नाम लिखादूं हो वो अंजनी के लाला
तेरी माला तो बनादूं हो वो अंजनी के लाला, जामे नग लगवादूं हो वो अंजनी के लाला
तेरा भोग लगादूं हो वो अंजनी के लाला, लड्डू बूंदी के बनवादूं हो वो अंजनी के लाला
चोला रेशम का म़गवादूं हो वो अंजनी के लाला, उसमे गोटा लगवादूं हो वो अंजनी के लाला
तेरी चौकी तो बनवादूं हो वो अंजनी के लाला, लकड़ी चन्दन की मंगवादूं हो वो अंजनी के लाला
तेरी संगत बुलवादूं हो वो अंजनी के लाला, तेरा कीर्तन करादूं हो वो अंजनी के लाला


Share:

No comments:

Post a Comment